{"_id":"5daa20e28ebc3e93a9533a1a","slug":"crime-bareilly-news-bly38077542","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति ने चौराहे पर किया हंगामा, तमंचा निकालकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पति ने चौराहे पर किया हंगामा, तमंचा निकालकर धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज (बरेली)। सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर एक गांव की प्रधान के पति ने कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की तो प्रधान का पति शुक्रवार देर रात गांव के चौराहे पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर हंगामा करने लगा। झगड़े की सूचना पर पुलिस आई तो वह भाग गया। पुलिस ने मौके से दो बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के अशफाक खां, असलम और मोमिन खां का आरोप है कि प्रधान के पति ने सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर उनसे एक वर्ष पहले डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे। साल भर बीतने के बाद भी उन्हें जमीन का पट्टा नहीं मिला तो वे खुद को ठगा महसूस करने लगे। प्रधान के पति से रकम वापस मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। गांव के लोग अधिकारियों के पास पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद मामला थाना सीबीगंज में भेजा गया था। इससे खफा होकर प्रधान के पति ने चौराहे पर अपने कई समर्थकों के साथ हंगामा किया। आरोप है कि तमंचा निकालकर वहां खड़े लोगों को डराने धमकाने लगा और झगड़ा करने लगा। इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह का कहना है कि झगड़े की सूचना पर गांव पहुंचे थे। दो लावारिस मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।