{"_id":"5da77d218ebc3e93ca6f958b","slug":"crime-bareilly-news-bly3804800196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के दो कर्मचारियों समेत सात जुआरी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के दो कर्मचारियों समेत सात जुआरी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर किया। मौके से तीस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इनमें दो जिला अस्पताल के कर्मचारी भी है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा।
दीवाली पर जुआ खेलना अभी से शुरू हो गया है। शाम को पुलिस को राजेंद्र नगर के बी ब्लॉक में निजी स्कूल के पास स्थित निजाम के घर जुआ खेलने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने फोर्स के साथ निजाम के घर छापा मारा। निजाम ने यह घर किराए पर ले रखा है। पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सभी इधर-उधर भागने लगे लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवक मनोज सक्सेना, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, अमित, गिरीश कुमार, वसीम और मोहसिन हैं। इनके पास से तीस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। गुरुवार को जेल भेजा जाएगा। दूसरी ओर आरोपियों का कहना है कि पुलिस ने निजाम को भी पकड़ा था लेकिन वह थाने आकर वापस चला गया। निजाम ने उन्हें बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया था। उन्होंने निजाम पर फंसाने का आरोप लगाया है। आरोपियों में दो जिला अस्पताल के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बारादरी पुलिस ने एडी हेल्थ आफिस से चार लाख से ज्यादा रकम के साथ उनके स्टाफ को जुआ खेलते पकड़ा था।