{"_id":"5da62b178ebc3e93cc440ee5","slug":"crime-bareilly-news-bly3803004116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज में नहीं मिला बच्ची को घड़े में दबाने वाला, अब आशाओं से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटेज में नहीं मिला बच्ची को घड़े में दबाने वाला, अब आशाओं से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिटी श्मशान घाट में घड़े के अंदर जमीन में दबाई गई बच्ची सीता की हालत में सुधार है। विधायक पप्पू भरतौल पत्नी के साथ बच्ची को देखने पहुंचे। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने बच्ची दबाने वाले की तलाश में सीसीटीवी चेक किए पर कोई फुटेज नहीं मिल सकी। आशा बहुओं और कार्यकत्रियों से पूछताछ की जा रही है।
रामपुर गार्डन के निजी अस्पताल में भर्ती बच्ची सेहतमंद हो रही है। हालांकि काफी समय जमीन में दबे होने से पनपा वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। मंगलवार को बिथरी विधायक पप्पू भरतौल ने पत्नी सुनीता भरतौल संग अस्पताल जाकर बच्ची की हालत का जायजा लिया। उपचार कर रहे डॉ. रवि खन्ना से बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर बात की। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का जीवन बचने की उम्मीद बढ़ती जा रही है। पूरा स्टाफ केयर कर रहा है। वह खुद तीन बार उसे देखते हैं। विधायक ने उनसे कहा कि किसी तरह के खर्च की चिंता न करें, बच्ची ठीक होनी चाहिए।
इधर, एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देश पर सोमवार को ही सुभाष नगर थाने में पुलिस ने हत्या की कोशिश और शिशु के परित्याग की धारा 317 के तहत अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी सिटी खुद इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं कि बच्ची को मौत के मुंह में छोड़कर जाने वाला निर्दयी आखिर कौन है। पुलिस ने श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी चेक कराए पर क्लू नहीं मिल सका कि बच्ची को कौन और कब जमीन में दबा गया। अब पीछे के जंगली रास्ते पर मुखबिरों के सहारे जानकारी जुटाई जा रही है। आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ ही निजी अस्पतालों की दाइयों से भी पुलिस इनपुट जुटा रही है। डीआईजी राजेश पांडेय ने भी दोपहर में डॉक्टर को कॉल कर बच्ची का हाल पूछा और शाम को आने की बात कही। हालांकि लखनऊ बैठक की वजह से उनका जाना टल गया।