{"_id":"5da4c7648ebc3e93d47d7aaf","slug":"crime-bareilly-news-bly380107184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर डलावघरों में काटे जा रहे पशु, दर्जनों खालें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी कर डलावघरों में काटे जा रहे पशु, दर्जनों खालें मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में पशु तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तस्कर देर रात ग्रामीण इलाकों से पशु चोरी कर लाते हैं और उन्हें तड़के सुनसान डलावघरों में काटकर मांस भी दुकानों पर सप्लाई कर देते हैं। कैंट और इज्जतनगर क्षेत्र के कई गांव मांस तस्करी के अड्डे बन चुके हैं। सोमवार को पशुओं के कटान के एक अड्डे कैंट की नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां के डलावघर का वीडियो वायरल भी हुआ। इसमें मौके पर दर्जनों पशुओं की खालें और अन्य अवशेष पड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय तक पहुंची तो उन्होंने मामले में जांच के आदेश दे दिए।
कैंट क्षेत्र में नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां, नकटिया, मोहनपुर आदि मांस तस्करी के बड़े अड्डे हैं। तस्कर यहां डलावघरों में पशु काटते हैं और अवशेष वहीं छोड़ जाते हैं। वायरल वीडियो में गांव किनारे बने डलावघर में एक दीवार की आड़ में दर्जनों पशुओं की खालें और अवशेष पड़े नजर आ रहे हैं। गांववालों ने ही यह वीडियो वायरल किया है। इज्जतनगर के गांव परतापुर, तुलाशेरपुर, पीर बहोड़ा, बारादरी में सैलानी, किला में रोठा, बिथरी में पदारथपुर आदि में भी चोरी-छिपे पशु काटे जा रहे हैं। इज्जतनगर में सेंट्रल जेल के पास भी अक्सर पशुओं के अवशेष मिलते हैं।
पुलिस पर तस्करों से साठगांठ का आरोप
ठिरिया निजवत खां गांव के लोगों ने थाना पुलिस पर तस्करों से साठगांठ का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे ही कई अन्य क्षेत्रों में भी मांस तस्करी से परेशान गांव वाले पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं।