{"_id":"5da23f848ebc3e93de125cca","slug":"crime-bareilly-news-bly379946156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारीपुर में प्लॉट पर कब्जे को हंगामा, मौलाना शाहबुद्दीन पर इल्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारीपुर में प्लॉट पर कब्जे को हंगामा, मौलाना शाहबुद्दीन पर इल्जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिहारीपुर कसगरान की रावण वाली गली में 65 गज के मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मकान में पड़ोस की दीवार तोड़ने के बाद यहां जोरदार हंगामा हुआ। एक महिला ने तंजीम उलमा इस्लाम संस्था के महासचिव मौलाना शाहबुद्दीन पर कई लोगों संग तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दे दी। दो समुदायों का मामला होने की वजह से लकी के पक्ष में स्थानीय पार्षद भी कोतवाली पहुंचे। बाद में मौलाना भी अपना पक्ष रखने कोतवाली आ गए। दोनों पक्षों की दलील देने सुनने के बाद पुलिस ने कागजात मंगाए हैं। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
शनिवार दोपहर कोतवाली पहुंची रावण वाली गली निवासी गंगा देवी के साथ उनका बेटा लक्की और स्थानीय पार्षद राजकुमार गुप्ता भी पहुंचे। गंगा देवी ने आरोप लगाया कि मौलाना शाहबुद्दीन ने अपने घर की ओर से दीवार तोड़ी और करीब 60 लोगों के संग उनके घर में घुस गए। वहां उनके प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। उनके बेटे लक्की को पीटकर घायल कर दिया गया। शोर पर मोहल्ले के कई लोग आ गए। यूपी 100 पुलिस बुलाई गई। तब उनकी जान बच सकी। कहना था कि ये लोग दरगाह से जुड़े होने और अपने राजनैतिक रसूख का दबाव बनाकर उन्हें धमका रहे हैं। इन पर रिपोर्ट लिखी जाए। पार्षद ने भी माहौल खराब होने की बात कहकर पुलिस से कार्रवाई की अपेक्षा की।
बाद में मौलाना शाहबुद्दीन भी कोतवाली आ गए। उन्होंने इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को बताया कि उन्होंने लक्की के चाचा सुभाष से वर्ष 2012 में अपने घर से सटा मकान खरीदा था। अब वह इसे जरूरत के हिसाब से अपने घर में मिलाना चाहते हैं तो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कुछ लोगों ने उस परिवार को उकसा दिया है। इसे मजहबी विवाद बनाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि वह खुद वहां के पुश्तैनी निवासी हैं व हिंदू परिवारों से भी आत्मीय रिश्ते हैं। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को भेज दिया। कहा कि दोनों पक्ष अपने कागजात पेश करें, राजस्व टीम से जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।