{"_id":"5d9ced068ebc3e0173477dca","slug":"crime-bareilly-news-bly3793739143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों के बयान दर्ज किए, महिला का एक्सरे कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों के बयान दर्ज किए, महिला का एक्सरे कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफए के रेस्क्यू प्रभारी पर गाय चोरी की रिपोर्ट का मामला
विज्ञापन
बरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के संगठन पीएफए के रेस्क्यू प्रभारी पर दर्ज मारपीट और गाय चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित महिला का एक्सरे कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। महिला के बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई भी जा सकती हैं। राजस्थानी परिवार अभी भी खेतों में पशुओं के साथ शरण लिए हुए हैं।
सोमवार दोपहर चौबारी के पास से पशुओं के साथ जाते राजस्थानी घुमंतुओं के परिवार को पीएफए के रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक ने अपने कुछ साथियों के साथ रोक लिया था। मिर्जापुर गांव में इन लोगों में मारपीट हुई। इसमें राजस्थानी महिला ने धीरज पर मारपीट, गाय चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई थी। महिला व उसके परिवार के खिलाफ धीरज की ओर से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट लिखी गई। सीओ को दिए बयान में महिला ने धीरज के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। सीओ सिटी ने इनका वीडियो बनाया था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस धीरज पक्ष के खिलाफ बयानों के आधार पर धाराएं बढ़ा सकती है। हालांकि पुलिस पर कार्रवाई न करने को लेकर दबाव भी है। इंस्पेक्टर कैंट का कहना था कि सही कार्रवाई की जाएगी।