{"_id":"5d9ccec28ebc3e01376aa004","slug":"crime-bareilly-news-bly3793485184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौकी की गोशाला से 14 गायें लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौकी की गोशाला से 14 गायें लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। संदिग्ध परिस्थितियों में कादरचौक गोशाला की 14 गायें लापता हो गईं। सोमवार को 17 गायों के चोरी होने की तहरीर दी गई थी। डीएम के आदेश पर मंगलवार को जब एसडीएम मौके पर पहुंचे और सेवादार से पूछताछ की तो पता चला कि दूसरे गोशाला में ले जाते समय गायें रास्ते से गायब हो गईं थीं। ढूंढने पर तीन मिल गईं। 14 अभी लापता हैं।
दो दिन पहले कछला के अस्थायी गोशाला में 22 गोवंशीय पशुओं की मौत पर जांच अभी शुरू ही हुई है कि 14 गायों के लापता होने के मामले से प्रशासन में सकते में आ गया है। प्रधान सरला देवी ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी कि किसी व्यक्ति ने गोशाला का ताला तोड़ दिया था, जिससे गोशाला से 17 गायें लापता हो गईं। बाद में उन्हें तलाश किया गया तो तीन गायें मिल गईं, जबकि 14 गायों का कुछ पता नहीं चला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। उसी समय डीएम ने मामले को संज्ञान लेकर इसकी जांच एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य को सौंप दी थी। एसडीएम सदर मंगलवार को कादरचौक पहुंचे। उन्होंने गोशाला में गायों की सेवा करने वाले अनिल कुमार और लज्जाराम से बात की। उन्होंने बताया कि वे गायों को दूसरी गोशाला में ले जा रहे थे, तभी रास्ते से कुछ गाय भटककर कहीं चली गईं। बाद में जब उनकी गिनती की गईं तो 14 गाय कम निकलीं। इसकी सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान को दी, जिस पर उन्होंने गाय चोरी की तहरीर दी। खास बात यह है कि इस पूरे मामले को लेकर प्रधान से लेकर सेवादार तक के बदले बयान गोशाला से लापता 14 गायों के मामले को और उलझा रहे हैं, इससे मामला संदिग्ध बनता जा रहा है।
कादरचौक में गायों के लापता होने के संबंध में एसडीएम सदर को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वह इसकी जांच करेंगे। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम
मामले की जांच चल रही है। प्रथम दृष्ट्या पता चला है कि गाय दूसरी गोशाला ले जाने के दौरान लापता हुई हैं। जांच पूरी होने के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
- पारसनाथ मौर्य, एसडीएम सदर
कार्यरत सेवादारों ने जो सूचना दी, हमने उसके आधार पर पुलिस को सूचना दे दी थी। गाय चोरी नहीं हुईं थीं। जो लोग काम करते हैं वे शाम को कहीं चले गए थे। उसी समय गाय निकलकर कहीं चली गईं।
- सरला देवी, प्रधान कादरचौक