{"_id":"5d9660bb8ebc3e93d56cc9b9","slug":"crime-bareilly-news-bly3787291152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी और शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म, पांच लाख भी हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी और शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म, पांच लाख भी हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। देवरनिया क्षेत्र की एक महिला ने इज्जतनगर थाने में कथित प्रेमी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है कि नौकरी और शादी का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये ठग लिए। इन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म भी किया और देह व्यापार कराने की कोशिश की। महिला के मुताबिक पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने कोर्ट में अर्जी डाली, उसके आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है।
फिलहाल इज्जतनगर इलाके में रह रही 40 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु 2012 में एक्सीडेंट में हो गई थी। ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया तो वह पांच बच्चों के साथ इज्जतनगर में किराए पर रहने लगी। यहीं किराये पर रहने वाली बेबी से उसकी मुलाकात हुई। बेबी ने उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और नासिर से मिलवाया। नासिर ने नौकरी और उससे शादी का वादा किया। कहा, मकान बनाने को पांच लाख रुपये की जरूरत है। तब उसने अपनी जमीन बेचकर उसे पांच लाख रुपये दे दिए। वह उससे संबंध बनाता रहा पर शादी नहीं की। आरोप है कि नासिर 10 जनवरी को उसे रोड नंबर सात पर बने सरकारी क्वार्टर में ले गया। वहां उसके साथियों जाबिर, रिफाकत, आकिब और साबिर ने उससे दुष्कर्म किया। देह व्यापार कराने की कोशिश की। वह थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाती रही पर रिपोर्ट नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। मामला संदिग्ध लग रहा है, विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।