{"_id":"5d910e3e8ebc3e013a3e436a","slug":"crime-bareilly-news-bly378157860","type":"story","status":"publish","title_hn":"खपरैल में फंदे से लटका मिला सड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खपरैल में फंदे से लटका मिला सड़ा शव
विज्ञापन
बरेली। एयरफोर्स स्टेशन के पास एक प्लॉट में बनी खपरैल में फंदे पर एक सड़ा शव लटका मिला। बदबू आने पर पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस के मुताबिक शव करीब एक महीने पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि शव की हालत देखकर हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
इज्जतनगर के गांव चांवड़ में एयरफोर्स स्टेशन के पास दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने रविवार सुबह पुलिस को फोन कर खपरैल से तेज बदबू आने की सूचना दी। प्लाट खाली पड़ा था उसमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुईं थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने खपरैल में जाकर देखा तो करीब 40 वर्ष के व्यक्ति का सड़ा हुआ शव फंदे से लटका था। बताया कि प्लाट दिवंगत किशन कुमार शर्मा का है। उनके बेटे की भी मौत के बाद प्लाट खाली पड़ा है। विधवा पत्नी का किसी को कुछ नहीं पता। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कोई पहचान नहीं सका। पुलिस आशंका जता रही है कि मृतक किसी अन्य जिले का था। यहां नशे में या किसी झगड़े के बाद फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।
फंदे से उतारते ही सिर धड़ से अलग हुआ
शव को जैसे ही फंदे से उतरवाया गया झटका लगने के कारण सिर धड़ से उखड़ गया। चेहरा बिगड़ चुका था। जबड़े में नीचे के दांत नहीं थे। इतना ही नहीं हाथों की उंगलियां भी सड़ गई थीं। शव की हालत देखकर हत्या कर लटकाने की आशंका भी जताई जा रही है।