{"_id":"5d8fca858ebc3e93b147c56d","slug":"crime-bareilly-news-bly377952056","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग को आवंटित जमीन से नहीं हटा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग को आवंटित जमीन से नहीं हटा कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिशारतगंज में डाक विभाग को आवंटित 420 वर्ग गज जमीन पर अतिक्रमण हटवाने के लिए डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक ने डीएम को पत्र भेजा है। प्रवर अधीक्षक का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वर्ष 1983 में डाक विभाग को बिशारतगंज ग्राम सभा में 420 वर्ग गज जमीन का आवंटन हुआ था। ग्राम समाज की इस भूमि पर डाक विभाग को भवन बनाना था, लेकिन कई लोगों ने इस पर कब्जा कर पार्क बना दिया है। प्रवर अधीक्षक पीके सिंह का कहना है कि यह भूखंड विभाग को काफी पहले ही मिल चुका है, लेकिन उस पर भवन का निर्माण न होने से कुछ अराजकतत्वों ने कब्जा कर लिया है। पूर्व में कई बार शिकायत के बावजूद इस पर कब्जा नहीं हट रहा है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई कराने की बात कही है।