फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

प्रेमनगर थाने के सामने क्राकरी व्यापारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बेखौफ चोरों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े प्रेमनगर थाने के ठीक सामने क्राकरी व्यापारी के घर के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए कछला गए व्यापारी दोपहर में लौटे तो मामला खुला। घटना की शिकायत मिलने पर प्रेमनगर पुलिस को जवाब देते नहीं बन रहा है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के ठीक सामने रहने वाले क्राकरी व्यापारी सुधीर अग्रवाल बृहस्पतिवार सुबह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए कछला गए हुए थे। उन्होंने बताया की दोपहर को वे लोग वहां से लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले भी टूटे थे। उनके मुताबिक नकदी और जेवर समेत घर से लाखों का माल चोरी हो गया। व्यापारी ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना शहर में फैलते ही कई बड़े व्यापारी नेता भी उनके घर पहुंच गए। वहां पहुंचे व्यापारी थाने के सामने स्थित घर में चोरी होने की बात पर आश्चर्य जता रहे थे और पुलिस को कोई जवाब देते नहीं बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed