{"_id":"5d8d218c8ebc3e015b67a892","slug":"crime-bareilly-news-bly377796964","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक संपत्ति के ताले तोड़े तो हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक संपत्ति के ताले तोड़े तो हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लोन न देने पर हाइसिंग कंपनी द्वारा संपत्ति सील करने के बावजूद एक महिला ने उस पर ताले तोड़कर कब्जा कर लिया। कंपनी के कर्मचारी चेकिंग को पहुंचे तो उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। हाउसिंग कंपनी के एक अधिकारी की शिकायत पर महिला व दो अज्ञात के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस स्थित आधार हाउसिंह फाइनेंस कंपनी ने रकम वापस न मिलने पर बारादरी क्षेत्र के नवादा जोगियान स्थित एक घर पर नौ मार्च को कब्जा कर लिया था। मकान सील भी किया गया था। कंपनी के प्राधिकृत अधिकारी के मुताबिक महिला सलमा बेगम ने दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ 29 अगस्त को सील मकान के ताले तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया और उसमें रहने लगे। कंपनी के कर्मचारी चेकिंग को पहुंचे तो सलमा बेगम ने उन्हें संगीन आरोपों के तहत फंसाने की धमकी दी। उसके साथ युनुस ने भी कर्मचारियों से अभद्रता की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।