फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जायरीन के नाम पर बनाया गेस्ट हाउस फिर शुरू किया अश्लीलता का खेल

Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। किला क्षेत्र में सिटी स्टेशन के पास एक गेस्ट हाउस में कई जोड़ों की मौजूदगी में अश्लीलता की सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। एक प्रेमी युगल तो पुलिस वालों से धक्कामुक्की कर भाग गया। काफी देर बाद थाने की पुलिस आई तो दो और जोड़े कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले। इन्होंने खुद को बालिग बताया तो पुलिस ने उन्हें भी छोड़ दिया। गेस्ट हाउस के खिलाफ भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आरोप लगने शुरू हो गए कि तगड़ी सेटिंग और एक धार्मिक नेता के दबाव में मामला रफादफा कर दिया गया। इस गेस्ट हाउस को कुछ समय पहले बाहर से आने वाले जायरीन को ठहराने के नाम पर शुरू किया गया था।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर किसी ने यूपी 100 को सूचना दी कि गेस्ट हाउस में कुछ जोड़े किराये पर कमरा लेकर रंगरेलियां मना रहे हैं। यूपी 100 पहुंची तो एक कमरे से निकलकर प्रेमी जोड़ा भागने लगा। पुरुष सिपाही उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। युवती उन्हें धक्का देकर भागी तो साथ में उसका साथी भी निकल गया। दो और कमरों में जोड़ों के होने की जानकारी पर यूपी 100 पुलिस ने किला पुलिस को सूचना देकर महिला पुलिसकर्मी भी साथ लाने को कहा। पौन घंटे बाद एसएसआई सुनील कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और कमरे खुलवाए।
विज्ञापन

दोनों कमरों में आपत्तिजनक हालत में दो जोड़े मिले। इनमें से तीन लोग सुभाष नगर के थे। पुलिस और मीडिया के लोगों ने बात की तो बताया कि आपसी सहमति से आए हैं। पुलिस ने इनके नाम पते और आईडी चेक कर छोड़ दिया। रंगे हाथ पकड़ने के बाद भी कार्रवाई न करने को लेकर सवाल उठे तो एसएसआई ने इन्हें बालिग बताकर कन्नी काट ली। कार्रवाई के दौरान गेस्टहाउस मालिक, मैनेजर भी नहीं दिखे। बताया गया कि पुलिस के आते ही वे निकल गए। स्टाफ ने कुछ बताने से परहेज किया। पुलिस खानापूरी करके लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे का सात सौ रुपये किराया
यह गेस्ट हाउस पहले भी चर्चा में रहा है। बताते हैं कि यहां घंटे के हिसाब से रूम बुक होता है। कैमरों के सामने पकड़े गए प्रेमी जोड़ों ने खुद ये बात स्वीकार की कि उन्होंने दो घंटे के सात सौ रुपये दिए हैं। रजिस्टर में इन लोगों की एंट्री तक दर्ज नहीं थी। हालांकि इन लोगों की आईडी जमा होने की बात स्टाफ कह रहा था पर दिखा नहीं पाया। चर्चा है कि गेस्ट हाउस को किसी और वजह से खोला गया था पर उसका असली उपयोग इसी तरह के कामों में किया जाता है।

मालिक का है आपराधिक इतिहास
गेस्ट हाउस के मालिक का आपराधिक इतिहास बताया जाता है। वह पहले जेल भी जा चुका है और दंगे के वक्त भी उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो चुकी है। बाद में उसने पुलिस प्रशासन में पैठ बना ली और अनैतिक कार्य कराने लगा। यही वजह रही जो किला पुलिस ने पहले तो आने में इतनी देर की और फिर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।


होटल में प्रेमी युगल के पकड़े जाने की मुझे जानकारी नहीं है। गुरुवार को मेरा ज्यादा वक्त प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम और बैठकों में बीता। अब मामले की जांच कराई जाएगी।- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed