फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

अयान हत्याकांड- अयान के पिता समेत चार पर हमला-लूट की रिपोर्ट

Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बारादरी के चर्चित अयान हत्याकांड में अब अयान के पिता और तीन चाचा के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट की रिपोर्ट कराई गई है। मई महीने पुरानी घटना दिखाकर कोर्ट में की गई शिकायत के आधार पर ये रिपोर्ट कराई गई है। वादी हाजी फैसल की ओर से बताया गया है कि वह इस घटना के गवाह हैं। अयान का परिवार उन्हें जबरन आरोपी साबित करने पर तुला है।
विज्ञापन

जगतपुर निवासी हाजी फैसल की ओर से 28 मई की घटना दिखाते हुए अयान के पिता रईस मियां, चाचा इरफान, अनवर और फहीम के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि ये लोग उनके घर में यह कहते हुए घुस गए कि पुलिस से मिलकर फैसल के नार्को टेस्ट का आदेश करा लिया है। लेकिन फैसल ने डीआईजी को टेस्ट रोकने के लिए अर्जी दी है। इन लोगों ने घर के पुरुषों और महिलाओं से मारपीट और अभद्रता की और जाते वक्त उनके गले से सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

अयान के पिता ने मांगी है इच्छा मृत्यु
दो दिन पहले ही अयान के पिता रईस मियां ने एसएसपी को पत्र देकर अपने बेटे की हत्या के खुलासे की जांच सीबीआई से कराने या परिवार को इच्छामृत्यु देने की मांग की थी। एसएसपी ने मामले में एसपी सिटी से जांच करके तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed