फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कोचिंग से लौट रही छात्रा का दुपट्टा खींच की अभद्रता

Thu, 26 Sep 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। कोचिंग से लौट रही एक छात्रा का शोहदों ने सरेराह दुपट्टा खींच लिया और उससे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो उन्हें शोहदों को पीटकर भगा दिया। छात्रा की शिकायत पर शोहदों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक कक्षा 11वीं की छात्रा मोहल्ले में ही कोचिंग पढ़ने जाती है। बताया कि इलाके के कुछ लड़के उन्हें अक्सर परेशान करते हैं। विरोध करने पर गालीगलौज करते हैं। छात्रा के मुताबिक 19 सितंबर को कोचिंग से लौटते वक्त राजेश, अशोक, अरुण और जशोदा उनके पीछे लग गए। आरोप है कि एक गली में पहुंचते ही अशोक ने उनका दुपट्टा खींच लिया और राजेश अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर चारों उनसे गालीगलौज करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो शोहदों को पीट दिया गया।
विज्ञापन

चार किलो भांग के साथ तस्कर दबोचा
बरेली। सेटेलाइट रोड पर ईसाईयों की पुलिस के पास बारादरी पुलिस ने देर रात एक तस्कर को दबोच लिया। छानबीन में उसके पास से बड़ी मात्रा में भांग बरामद हुई। तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने ईसाईयों की पुलिया पर एक संदिग्ध युवक को देखा तो उसे रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम किला क्षेत्र के मुरावपुर निवासी सुधीर सैनी बताया। छानबीन में उसके पास से करीब चार किलो भांग बरामद हुई। तस्कर ने बताया कि वह गंगापुर में भांग सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ में उसने गंगापुर में फैले नेटवर्क के कुछ लोगों के भी नाम बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी से डॉक्टर का बैग चोरी
बरेली। बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में डॉ. सानिया गोयल एमडी टीवी एंड चेस्ट विभाग में अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देख रही थीं। इसके बाद वह वार्ड में मरीज देखने चली गई थीं। इसी बीच उनका लैपटॉप वाला बैग अचानक गायब हो गया। उन्होंने बारादरी थाने में शिकायत की। उनकी शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


रास्ते में रोककर दबंगों ने युवक को पीटा
बरेली। उधार लिए रुपये ब्याज समेत वापस करने के बावजूद परिवार के साथ जा रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में रोककर पीट दिया। उन्हें बच्चों का अपहरण करने की भी धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर निवासी रवि ने करीब दो साल पहले मढ़ीनाथ चौके के पास रहने वाले रिंकू से उधार लिए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले रुपये लौटा दिए थे। लेकिन इसके बावजूद रिंकू रुपये वापस मांगता है। उनसे एक लाख रुपये देने की बात कहता है। आरोप है कि 20 सितंबर को परिवार के साथ बाजार जाते वक्त रिंकू ने अपने दोस्त जौनी के साथ उन्हें रोक लिए और बुरी तर पीटा। लोग इकट्ठा हुए तो जान से मारने और बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed