{"_id":"5d8a7b8a8ebc3e0131499048","slug":"crime-bareilly-news-bly377475019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन सिटी विस्तार और चौधरी तालाब के पास बंद घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन सिटी विस्तार और चौधरी तालाब के पास बंद घरों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब सन सिटी विस्तार कॉलोनी और चौधरी तालाब के पास एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। पीड़ितों की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र की सन सिटी विस्तार कॉलोनी निवासी वसीम खान निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके मुताबिक सोमवार को उनके बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया गया। उनकी पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थीं। वहीं प्रेमनगर क्षेत्र में चौधरी तालाब के पास स्थित एक मेंथा व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता के बंद मकान में भी चोरी हो गई। व्यापारी परिवार के साथ अपने दूसरे मकान में रुके हुए थे। इज्जतनगर पुलिस ने बताया सन सिटी विस्तार में हुई चोरी में नौकरानी पर शक है। पड़ोसियों ने भी उसके वहां होने की बात कही। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।