फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पशुशाला में घुसे आवारा सांड़ ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला

Wed, 25 Sep 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
crime
सीबीगंज। पशुशाला में घुसे एक आवारा सांड़ को भगाने की कोशिश की तो उसने बुजुर्ग को पटककर मार डाला। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में इससे आक्रोश है। हाल ही में यही सांड़ बारह से अधिक लोगों को घायल कर चुका है।
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार का पैतृक गांव टियूलिया अब नगर निगम की सीमा में आ चुका है। यहां कई आवारा सांड़ घूमते हैं जो फसलों को नष्ट करने के साथ ही लोगों की जान को खतरा बन चुके हैं। इनमें से एक सांड़ तो आसपास लोगों को देखते ही उन पर हमला कर देता है। सोमवार सुबह गांव निवासी 70 साल के डोरीलाल अपनी पशुशाला में थे। इसी दौरान सांड़ पशुशाला में घुस आया। उन्होंने सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। उन्हें कई बार पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीरावस्था में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को गांव के ही श्मशान भूमि पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। मृतक के परिवार में तीन पुत्र हीरालाल, मंगलसेन, बुद्धसेन व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

शहर विधायक के भाई से ग्रामीणों ने रोष जताया
अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के बड़े भाई एडवोकेट अनिल कुमार से ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने सांड़ों को पकड़वाने की मांग की। इसके बाद अनिल कुमार ने मेयर डॉ. उमेश गौतम से सांड़ों को पकड़वाकर कान्हा उपवन भेजे जाने की मांग की। सप्ताह भर में सांड़ गांव के ही विजयपाल पुत्र भगवान दास, वीरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू, नसीर पहलवान, मंदिर के पुजारी नारायण दास प्रजापति, पूरनलाल समेत करीब बारह लोगों पर हमला करके घायल कर चुका है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed