{"_id":"5d8a7c2b8ebc3e012c652d65","slug":"crime-bareilly-news-bly377465579","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज बस से उतरी छात्रा से शोहदों ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज बस से उतरी छात्रा से शोहदों ने की छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। घर लौट रही एक छात्रा को बस से उतरते वक्त बाइक सवार शोहदों ने रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। छात्रा की सूचना पर उसके परिजन पहुंचे तो शोहदे भाग निकले। परिजनों ने शोहदों की फोटो खींचकर पुलिस को सौंपी। पीड़ित की रिपोर्ट पर शोहदों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा हैं। उनके पिता सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। छात्रा के पिता ने बताया कि सोमवार को कॉलेज से लौटते वक्त वह सिंचाई कार्यशाला के पास बस से उतरी थी। उतरते ही एक बाइक पर सवार दो शोहदे छात्रा के पीछे लग गए। आरोप है कि गली में पहुंचते ही दोनों छात्रा से छेड़खानी करने लगे। परिजनों तक सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे। उन्हें देख शोहदे भाग निकले। इस दौरान शोहदों का फोटो खींच लिया गया। बताया कि बाइक का रजिस्ट्रेशन किसी विकसित सिंह यादव के नाम है।