{"_id":"5d8a7b8a8ebc3e93b65d518e","slug":"crime-bareilly-news-bly3774412169","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल कर प्रेमी युगल ने परिजन को दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल कर प्रेमी युगल ने परिजन को दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिठौरा। अंतर जातीय विवाह करने पर प्रेमी जोड़े के परिवार वाले ही जान के दुश्मन बन गए हैं। परिवार की ओर से लगातार मिल रही धमकियों और दबाव से अजीज आकर प्रेमी जोड़े ने एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उनका कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और मर्जी से शादी कर चुके हैं। कहा कि यदि परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी हो जाते तो उन्हें भागकर शादी करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। चेतावनी दी कि घरवाले बेवजह उन्हें परेशान न करें, अगर उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। साथ ही लड़की ने परिजन के घर से रुपये और जेवर लेकर भागने के आरोपों को भी खारिज किया। वीडियो वायरल होने के बाद से यह इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। इसके बाद से दोनों के परिवार वालों ने भी इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
कस्बे के मोहल्ला इंद्रपुरी से पांच दिन पहले घर से भागे प्रेमी युगल ने एक वीडियो वायरल कर कस्बे में सनसनी मचा दी है। इसके बाद से दोनों के परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनके साथ कोई अनहोनी हुई तो वे सब फंसेंगे। वायरल वीडियो में शादाब और तरन्नुम ने अपने-अपने आधार कार्ड दिखाते हुए बालिग होने का दावा किया है। वे एक दूसरे से वर्षों से मोहब्बत करते हैं। परिजन से शादी को कहा तो उन्होंने जाति सिद्दीकी और इदरीशी कहकर मारपीट की। जब तरन्नुम को उसके परिजन जान से मारने की कोशिश करने लगे तो दोनों घर से भाग गए। लड़की के पिता ने हाफिजगंज थाने में उनके खिलाफ तहरीर दे दी। उन पर घर से रुपये और जेवर भी ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद से दोनों के घरवाले उनकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस लगातार लड़के के घरवालों पर दबाव बना रही है।