{"_id":"5d852af58ebc3e01644076b6","slug":"crime-bareilly-news-bly3769683198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइक एनक्लेव में बच्चा चोर का शोर, मारपीट, कार पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइक एनक्लेव में बच्चा चोर का शोर, मारपीट, कार पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
फाइक एनक्लेव में बच्चा चोर का शोर, मारपीट, कार पर पथराव
नोएडा से आई दूसरी पत्नी पर लगाया बेटा चोरी का आरोप, महिला बोली- दगाबाज पति को लेने आई
बरेली। फाइक एनक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक परिवार ने बच्चा चोर का शोर मचाकर कार पर पथराव कर दिया। महिला और गृहस्वामी में खींचतान हुई और महिला को लेकर कार तेजी से निकल गई। बाद में महिला ने रुहेलखंड चौकी पर तहरीर दे बताया कि उसका धर्म परिवर्तन कराकर युवक ने शादी की और उसे और बच्ची को यूं ही छोड़ दिया। वह नोएडा में किराए पर रह रही है। कथित पति की तलाश में आई थी। वहीं युवक का कहना है कि दूसरी पत्नी उसके स्कूल जा रहे बेटे का अपहरण करके ले जा रही थी। उसने पहले से उसके खिलाफ कई केस दर्ज करा रखे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
बारादरी थाने की इस कॉलोनी में मजार के पास दिलशाद सकलैनी का घर है। सुबह आठ बजे दिलशाद की दरवाजे पर खड़ी कार से निकली महिला से मारपीट हुई। दिलशाद के घर से उनकी पत्नी शबाना और आसपास के लोग जुटने लगे तो महिला कार में बैठ गई। कार में ड्राइवर और एक दो अन्य लोग थे। कार तेजी से निकली तो लोगों ने उस पर पथराव किया। दिलशाद ने यूपी 100 और इंस्पेक्टर राहुल सिंह को सूचना दी कि उनका दस साल का बेटा अनस वुडरो स्कूल जा रहा था। दरवाजे पर खड़ी कार में बैठी महिला ने उससे नीचे गिरी बोतल उठाने को कहा।
अनस बोतल उठाने को झुका तो कार में मौजूद लोग उसे अंदर खींचने लगे। उसने शोर मचाया तो वे लोग बाहर आए। तब देखा कि उस पर कई केस करा चुकी दूसरी पत्नी आयशा उर्फ ललिता उनके बच्चे का अपहरण करने आई थी। ये लोग भाग तो गए पर उन्हें खतरा बना हुआ है। वहीं, आयशा ने तत्काल ही रुहेलखंड चौकी जाकर तहरीर दी कि वह अपने पति दिलशाद को लेने नोएडा से आई थी। दिलशाद और उसके परिवार ने कार को घेरकर पथराव कर दिया और उसकी कार की चाबी निकालकर उन्हें घेरने की कोशिश की। चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार से दिलशाद व उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने दोनों तहरीरों की जांच शुरू करते हुए कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए हैं।
विज्ञापन
0
दिलशाद बोला- जबरन शादी की, घिनौने आरोप लगाए
- दिलशाद के मुताबिक वह सीसीटीवी कैमरों का काम करते हैं। करीब दो साल पहले इज्जत नगर क्षेत्र की ललिता उनके दफ्तर में काम करती थी। वह उनसे शादी करने को पीछे पड़ गई। जान देने पर बन आई तो दिल्ली की प्रसिद्ध दरगाह में जाकर धर्म बदला। फिर उन पर बच्चों की तस्करी जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट कराई। खुद ललिता से पैदा हुई तीन माह की बेटी से गलत काम करने की भी रिपोर्ट कराई। आरोप साबित नहीं हुए तो उनकी पहली पत्नी को गंदे मेसेज किए। उसके बेटे के अपहरण की धमकी दी और वही करने आ गई।
0
धर्म परिवर्तन कराकर छोड़ना दिलशाद का पेशा
- आयशा उर्फ ललिता का कहना था कि दिलशाद ने उसका जबरन धर्म बदलवाकर उससे शादी की और उसे नोएडा में फ्लैट लेकर रखा। वह इरादतन अपराधी है और उन पर लगातार सितम ढा रहा है। कई महीने से मकान का किराया नहीं गया है। खुद उन्हें छोड़कर पहली पत्नी के पास आ गया। उसे ले जाने को ही आई थी कि हंगामा कर दिया।