{"_id":"5d8277e58ebc3e93ae3f2f3f","slug":"crime-bareilly-news-bly3767432137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली रह रही महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली रह रही महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। घर में अकेली रह रही सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पूरनमल निवासी 67 वर्षीय उमा उर्फ किरन सूरी का शव बुधवार को कमरे में पलंग के पास फर्श पर पड़ा मिला। उनके नाक से झाग, मुंह से खून निकलने के साथ ही गले में दुपट्टा कसा था। मृतका के पहने हुए सोने के जेवरात गायब थे। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
एसपी मनोज कुमार सोनकर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला के दामाद डॉ. पुनीत सूरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। उमा सूरी के पति सुरेंद्र सूरी की वर्ष 2001 में मौत हो गई थी। बेटी वर्षा की शादी बरेली में डॉ. पुनीत सूरी के साथ हुई है। बेटा मनोज सूरी ललितपुर में मंडी निरीक्षक हैं। यहां घर में उमा अकेली रहती थीं। बुधवार सुबह करीब सात बजे नौकरानी बिरजा घर पहुंची। आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका पर उसने मोहल्ले के कुछ लोगों को बताया।
कुछ देर में ही काफी लोग जमा हो गए। घर का दूसरा गेट खुला मिला। इससे होकर सभी भीतर पहुंचे वहां जमीन पर उमा उर्फ किरन सूरी का शव पड़ा था। उमा के हाथ से सोने की चार चूड़ियां, चेन और कड़े गायब होने पर लूट के बाद हत्या का मामला लगा। फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम को सुरागरसी में लगा दिया गया। बरेली से आई उनकी बेटी वर्षा और दामाद डॉ. पुनीत सूरी से जानकारी जुटाई। मौके से एक लेडीज पर्स और चप्पलें भी मिली हैं, जो मृतका की नहीं है। पुलिस की तीन टीमें जांच में लगाई गई हैं। मालूम हो कि प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की शहर में मौजूदगी के कारण कड़ी सुरक्षा चौकसी के बावजूद शहर में इस हत्या से सनसनी है।