{"_id":"5d7e92ac8ebc3e016308e577","slug":"crime-bareilly-news-bly376336791","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर मारपीट करने में होटल मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर मारपीट करने में होटल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन महीने पहले ग्राहक को बंधक बनाकर पीटने और अगवा करने की कोशिश के मामले में होटल मालिक को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
21 जून को अमित मिश्रा नाम के युवक से होटल युवराज में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें अमित ने एक नेता के इशारे पर मारपीट और अगवा करने का भी आरोप लगाया था। होटल मालिक आयुष तनेजा समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट कराई गई थी। पुलिस कार्रवाई में टालमटोल कर रही थी। अमित के मुताबिक साजिश के तहत विवेचना प्रेमनगर से हटाकर किला थाने भेज दी गई। वे नए एसएसपी से जाकर मिले और हकीकत बताई तो गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। रविवार को प्रेमनगर पुलिस ने होटल मालिक आयुष को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को आयुष का चालान करेंगे।