फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

क्लीनिक बंद कर घर जा रहे झोलाछाप को बदमाशों ने लूटा

Mon, 16 Sep 2019 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime
फरीदपुर। क्लीनिक बंद कर घर जा रहे झोलाछाप को फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग पर चार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने पिटाई कर उनके ही कपड़ों से हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। किसी तरह हाथ-पैर खुले तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महतरपुर तिजासिंह निवासी रामपाल गंगवार कस्बे में ही क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात घर लौटते वक्त फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग पर साठा पुलिया पर अचानक लाठी-डंडे लेकर सामने आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रोकते ही चारों उन्हें पीटने लगे। कपड़े फाड़ दिए और उन्हीं कपड़ों से हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। बताया कि दो बदमाशों के पास तमंचे भी थे। उनके मुताबिक बदमाश उनकी मोटरसाइकिल और नकदी लूट ले गए। मोबाइल छीनकर नहर में फेंक दिया। किसी तरह छूटकर वह पुलिस थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed