{"_id":"5d7e92ae8ebc3e015255920b","slug":"crime-bareilly-news-bly3762866118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद धर्मेंद्र कश्यप के दफ्तर में मारपीट, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद धर्मेंद्र कश्यप के दफ्तर में मारपीट, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जत नगर के एक मंदिर के स्वामित्व को लेकर दो गुटों में चल रही जंग रविवार को कैंट इलाके में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कैंप कार्यालय तक पहुंच गई। मठ लक्ष्मीपुर के इस मंदिर को लेकर शुक्रवार को पथराव व बलवा होने के बाद दोनों गुट रविवार सुबह निस्तारण के लिए रविवार सुबह सांसद के यहां पहुंचे थे। यहां सांसद की गैरमौजूदगी में एक गुट ने दूसरे पर फिर हमला बोल दिया। लोग इसमें भी स्थानीय नेताओं पर झगड़ा बढ़ाने का आरोप लगा रहे है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पक्ष मौके से भाग निकला। पीड़ित पक्ष ने सोमवार को कैंट थाने में तहरीर देने की बात कही है।
इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर स्थित एक मंदिर का खुद को अध्यक्ष बताने वाले सोनू व मोहल्ले के ही हरिशंकर के बीच मंदिर पर स्वामित्व के विवाद में शनिवार सुबह जमकर लाठी-डंडे चले थे। दोनों तरफ से जानलेवा हमला, लूट और छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं में क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पूरे दिन तनातनी का माहौल बना रहा। इसके बाद कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों से आपस में ही बात कर मामले के निस्तारण को कहा। तय हुआ कि सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सामने मामला रखा जाए और उन्हीं से निस्तारण कराया जाए।
इसके लिए रविवार सुबह दोनों पक्ष कैंट के कांधरपुर स्थित सांसद धर्मेंद्र कश्यप के दफ्तर पहुंचे थे। यहां पता लगा कि सांसद हैं ही नहीं। उनकी गैरमौजूदगी में दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हुई। आरोप है कि स्थानीय नेताओं ने एक तरफ के लोगों को उकसाकर मामले को तूल दिया तो कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। दो लोगों के हाथ और कंधे पर काट भी लिया गया। इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने बताया कि वह उस इलाके में गए तो थे पर उन्हें झगड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष इस मामले में सोमवार को अधिकारियों से बात कर सकता है।