{"_id":"5d7bff298ebc3e0181671e85","slug":"crime-bareilly-news-bly37602424","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी ने कचहरी में पीड़ित को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी ने कचहरी में पीड़ित को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हाफिजगंज की एक युवती को शुक्रवार दोपहर कचहरी पर उसी से दुष्कर्म के आरोपी ने जमकर पीटा। आरोपी और उसके भाई के खिलाफ शिकायत लेकर पीड़ित एसएसपी दफ्तर आई और फूट फूटकर रोई। कोतवाली पुलिस उसे साथ लेकर मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार को युवती रोती हुई एसएसपी दफ्तर आई। वहां जन शिकायत प्रकोष्ठ का ही स्टाफ मौजूद था। युवती ने स्टाफ को बताया कि उसने दो साल पहले एक सैन्यकर्मी और उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें आरोपी के वारंट भी हो चुके हैं। इसी सिलसिले में वह कचहरी में वकील के यहां आई थी। वह चैंबर में बैठी थी कि आरोपी अपने भाई के साथ वहां आ गया। दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा। वकीलों और कचहरी में आए लोगों ने उसे बचाया। प्रकोष्ठ से कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया, महिला को साथ में भेज दिया गया।
बर्खास्त हो चुका है सैन्यकर्मी
दिसंबर 2017 में सैन्यकर्मी के खिलाफ युवती ने परिचय के बहाने फनसिटी में दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई थी। उसके भाई पर भी मारपीट का आरोप था। 19 दिसंबर को गिरफ्तारी हुई थी। आरोपी के भाई को क्लीनचिट मिली तो सैन्यकर्मी के खिलाफ चार्जशीट और फिर वारंट हो गए। उसके मुख्यालय पर सूचना भेजी गई। जिसमें वह बर्खास्त हो गया है।