फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर होटल में युवती से दुष्कर्म

Sat, 14 Sep 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बहाने से होटल लेजाकर एक युवती के दोस्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स ने नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। एडीजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। इसी बीच उसकी मुलाकात मिजोरम में एक कंपनी के टेलीकॉल मैनेजर पीलीभीत के जहानाबाद के गांव अबूडांडी निवासी नवीन कटियार से हुई। युवती के मुताबिक, नवीन का शहर में एक रिश्तेदार के यहां अकसर आना जाना होता था। उनके मुताबिक 18 अगस्त को मुंशी नगर स्थित एक होटल में काम के बहाने ले गया था। आरोप है कि नवीन ने वहां उन्हें कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर दुष्कर्म किया और उनकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उनका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने जब शिकायत करने की बात कही तो शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद आरोपी के परिजन नीलम, वेदपाल और आकाश भी उन्हें धमकाने लगे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed