{"_id":"5d7bff2a8ebc3e014d68075b","slug":"crime-bareilly-news-bly37599735","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारादरी से दो छात्राएं लापता, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारादरी से दो छात्राएं लापता, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी क्षेत्र की दो छात्राएं अचानक लापता हो गई। दोनों परिवारों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी के दोस्त को बारादरी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बारादरी क्षेत्र निवासी कक्षा नौ की एक छात्रा बृहस्पतिवार शाम कोचिंग पढ़ने गई थी। परिजनों के मुताबिक कोचिंग से नहीं लौटी तो वहां जाकर पूछताछ की गई। बाद में सूचना मिली कि बेटी धोपेश्वर नाथ मंदिर पर है। वहां जाकर पूछताछ की तो पता चला कि राकेश, दीपक और वर्षा एक दोस्त की स्कूटी पर उसे फुसलाकर साथ ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद स्कूटी मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं क्षेत्र की एक और छात्रा भी अचानक घर से लापता हो गई। परिजन दवा लेने जिला अस्पताल गए थे। उनके मुताबिक सुभाषनगर के करगैना निवासी ओम प्रकाश कश्यप, गोपाल, सरोज, प्रेमवती और हरदेई उनकी बेटी का अपहरण करके ले गए हैं। मोहल्ले वालों ने विरोध किया तो तमंचे दिखाकर गोली मारने की धमकी देने लगे। दोनों मामलों में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो