{"_id":"5d7aadb28ebc3e93b31a5be7","slug":"crime-bareilly-news-bly37592901","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़ित ने खुद ही पकड़वाया आरोपी, चौराहे पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़ित ने खुद ही पकड़वाया आरोपी, चौराहे पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ना जरूरी नहीं समझता तो पीड़िता खुद ही आरोपियों को ढूंढने में जुट गई। बृहस्पतिवार शाम आरोपी के अयूब खां चौराहे पर होने की सूचना मिली तो वह पति के साथ वहां पहुंची और पुलिस को उसे पकड़ने को कहा। काफी देर चौराहे पर हंगामा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने वर्ष 2017 में कोतवाली की भटनागर कालोनी निवासी सचिन भारद्वाज समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसे बहाने से लखनऊ ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। एक आरोपी की मौत हो जाने और एक का नाम विवेचना में निकालने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही थी। इनमें से सचिन के खिलाफ सात-आठ दिन पहले कोर्ट से वारंट जारी हुआ तो पीड़िता भी उसकी गिरफ्तार कराने में जुट गई। पीड़िता के मुताबिक बृहस्पतिवार को उन्हें सचिन के अयूब खां चौराहा स्थित एक ऑफिस में होने की सूचना मिली। वह पति के साथ वहां पहुंची और अयूब खां चौराहा पुलिस से उसे गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस ने वारंट न होने की बात कही तो पीड़िता ने वारंट जारी होने की बात कही। इसके बाद काफी देर सिविल लाइंस चौकी पर हंगामा होने के बाद पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया। सचिन के किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़ी होने की बात भी सामने आ रही है।