{"_id":"5d7aadb78ebc3e93ab3b752b","slug":"crime-bareilly-news-bly3759080183","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की पत्नी ने मुंशी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड की पत्नी ने मुंशी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चाय पिलाने के बहाने बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप एक मुंशी पर लगाते हुए एक होमगार्ड की पत्नी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत की। महिला के मुताबिक मुंशी उन्हें अक्सर परेशान करता था। शिकायत पर एसएसपी ने सीओ बहेड़ी को मामले की जांच सौंपी है।
देहात के एक थाने में तैनात मुंशी पर उसी थाने में तैनात एक होमगार्ड की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक थाने में पति को खाना देने जाने वक्त मुंशी उन्हें परेशान करता था। अकसर फब्तियां कसता था। उनके मुताबिक बुधवार को वह बाजार से लौटते वक्त थाने के बाहर से गुजर रहीं थी। उसे वक्त वहां मौजूद मुंशी ने उन्हें रोका और चाय पिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि इसके बाद मुंशी उनसे आपत्तिजनक बातें करने के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो थाने में मौजूद अन्य लोग भी पहुंच गया। किसी तरह उन्होंने मुंशी से दरवाजा खुलवाया तो वह वहां से निकल सकीं। उन्होंने थाने में घटना की शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।