{"_id":"5d76b7cd8ebc3e93a95317a8","slug":"crime-bareilly-news-bly3755834160","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बैनर लगाने के बाद डोहरा रोड पर तनाव, फोर्स पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बैनर लगाने के बाद डोहरा रोड पर तनाव, फोर्स पहुंची
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस को लेकर खुराफाती तत्वों द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक बैनर से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम व अन्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बैनर में इज्जतनगर व अन्य जगहों के ताजियों के इलाके में आने पर पाबंदी जताई गई थी। पुलिस ने तुरंत बैनर हटवाया और इसके बाद इलाके में रूट मार्च भी निकाला गया।
मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क है। कहीं भी विवाद की स्थिति या आशंका पर पैनी नजर रखी जा रही है। बावजूद खुराफाती तत्व लगातार माहौल खराब करने की कोशिशें कर रहे हैं। कभी डीजे को लेकर तो कभी रास्ते को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। बहेड़ी, इज्जतनगर व अन्य जगहों पर बवाल होने के बाद पुलिस चौकन्नी है। अब बारादरी क्षेत्र में डोहरा रोड पर कुछ खुराफाती लोगों ने मोहर्रम के जुलूस पर कमेंट करते हुए एक बैनर चिपका दिया। बैनर में लिखा गया था कि इज्जतनगर व अन्य जगहों से इलाके में आने वाले जुलूसों को इधर से न निकाला जाए। इन जुलूसों को इलाके में घुसने पर विवाद बढ़ने की बात लिखी गई थी। स्थानीय संभ्रांत लोगों ने पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर विवाद होने से पहले मामला संभाल लिया। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इलाके में फोर्स के साथ रूट मार्च भी किया।