फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सिस्टम बेखौफ: शत्रु संपत्ति की भी बंदरबांट कर दी

Wed, 04 Sep 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। भूमाफिया से हाथ मिला चुके भ्रष्ट सिस्टम ने भोजीपुरा ब्लॉक के गांव खितौसा में शत्रु संपत्ति की भी बंदरबांट कर दी। विभाजन के समय पाकिस्तान गए लोगों की यह जमीन निजी बताकर रिकॉर्ड में कई लोगों के नाम दर्ज कर दी गई है। ग्राम प्रधान शंकर लाल गंगवार ने इसकी शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

गांव खितौसा में चकबंदी के आधार वर्ष का खाता नंबर दो और तीन अब्बास मियां और शफी हैदर के नाम पर था। ये दोनों लोग विभाजन के समय पाकिस्तान चले गए थे जिसके बाद चकबंदी से उनकी भूमि काश्त कस्टोडियम में दर्ज चली आ रही है। ग्राम प्रधान ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की है कि 1982-83 में चकबंदी के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति की कि उनके पूर्वजों ने कस्टोडियन विभाग से 1970 में सेल सर्टिफिकेट जारी कराया। बाद में फर्जी समझौते के आधार पर इस संपत्ति पर अपना नाम दर्ज करा लिया। इस मामले में ग्राम समाज के सदस्यों ने कस्टोडियन विभाग के तत्कालीन इंचार्ज एडीएम प्रशासन के आदेश पर सरकारी अधिववक्ता की तरफ से उप संचालक चकबंदी न्यायालय में वाद भी चलाया गया जो पैरवी न होने से निरस्त हो गया। हालांकि अब पुर्नस्थापना प्रार्थनापत्र स्वीकार कर लिया गया है। शिकायत है कि अधिकारियों की मिलीभगत से इस मामले में लीपापोती की वजह से प्रकरण का निस्तारण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोग इस संपत्ति के फर्जीवाड़े और अवैध कब्जे को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed