{"_id":"5d69702c8ebc3e01390a67e6","slug":"crime-bareilly-news-bly3743034142","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा दोस्त के साथ राजस्थान में मिली..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा दोस्त के साथ राजस्थान में मिली..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा शाहजहांपुर पुलिस टीम को राजस्थान के एक होटल से उसके दोस्त के साथ मिल गई। पुलिस की टीम दोनों को अपने साथ शाहजहांपुर ला रही थी पर बीच में यह जानकारी आने के बाद कि दोनों को सुप्रीम कोर्ट ने तलब कर लिया है, टीम उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गई, जहां उन्हें सर्वोच्च अदालत के समक्ष पेश किया गया।
डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने यहां एसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां वह जो बयान देगी उसी आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसबीच छात्रा के अपहरण मामले में आरोपी स्वामी चिन्मयानंद से पूछताछ के लिए पुलिस की एक टीम हरिद्वार भेजी गई है। डीआईजी ने बताया कि अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले को एक ही पहलू से देखा जा रहा है।
शहर की छात्रा एसएस लॉ कॉलेज में एलएलएम कर रही है। उसने 24 अगस्त को शाम चार बजे फेसबुक पर अपना एक वीडियो वायरल किया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि संत समाज का एक बड़ा नेता, जिसने कई लड़कियों की जिंदगी बरबाद कर दी है, अब उसे व उसके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। इसके अगले दिन परिवार वालों को छात्रा के लापता होने की जानकारी मिली तो पिता ने 25 अगस्त को शाम 4:20 बजे एसएस लॉ कॉलेज के प्रबंधक पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद व अन्य पर बेटी का अपहरण करने व फेसबुक पर वायरल वीडियो के आधार पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चौक कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीसरे दिन रात 9:49 बजे मामले की रिपोर्ट अपहरण व धमकी देेने की धाराओं में दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई। छात्रा की पहली लोकेशन दिल्ली के द्वारका स्थित होटल में मिली। इसके बाद एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने पहले तीन टीमें लगाईं, फिर पांच और टीमों को लगाया गया। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे राजस्थान में पुलिस को छात्रा अपने एक दोस्त संजय सिंह के साथ मिली।
एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी दोपहर में छात्रा के घर पहुंचे और बताया कि उनकी बेटी राजस्थान में मिल गई है। पिता ने जब बेटी के बारे में अधिक जानकारी चाही तो कह दिया गया कि छात्रा के शाहजहांपुर पहुंचने पर ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।
बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने कहा है कि छात्रा के दोस्त के मोबाइल से व्हाट्सएप के जरिये स्वामी चिन्मयानंद को भेजे एक मेसेज में पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। स्वामी चिन्मयानंद के वकील ने इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस घटनाक्रम में छात्रा की कितनी सहभागिता है, यह जांच में साफ होगा। यह भी जांच का हिस्सा होगा कि कहीं इस तरह स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने की कोई साजिश तो नहीं थी। अब छात्रा मिल गई है तो इन सारे सवालों के जवाब भी जल्द ही मिल जाएंगे।
छात्रा की उसके दोस्त के साथ सकुशल मिलने की सूचना यूपी पुलिस ने सबसे पहले दोपहर 12:11 बजे ट्विटर पर दी। इसके बाद डीजीपी ने बयान जारी किया।
रंगदारी मामले में छात्रा और दोस्त की भूमिका की होगी जांच