{"_id":"5d62e3368ebc3e01346ca773","slug":"crime-bareilly-news-bly37364111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से रुपयों भरा बैगद छीन ले गया उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी से रुपयों भरा बैगद छीन ले गया उचक्का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन गेट के पास रविवार रात 9:30 बजे पंजाब निवासी सराफा कारोबारी से दो लाख रुपये और जेवर से भरा बैग एक उचक्का छीनकर भाग गया। इससे पुलिस में खलबली मच गई। सदर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये उचक्के की सुरागरसी में लगी है।
पंजाब निवासी हीरा सिंह सराफा कारोबार के सिलसिले में रविवार को शाहजहांपुर आए थे। व्यापारी से मुलाकात के बाद लौटने के लिए वह रेलवे स्टेशन गेट पहुंचे। ट्रेन आने में देरी थी इसलिए वह एक होटल पर खाना लेने लगे और अपने एक साथी को बैग पकड़ा दिया। जैसे ही वह स्टेशन की ओर बढ़े, तभी एक युवक ने झप्पट्टा मारकर बैग छीन लिया और भाग गया। सदर इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
पुलिस के मुताबिक हीरा सिंह नाक के फूल, पायलें आदि बेचने आते हैं। बैग छिनने की बात कह रहे हैं। अभी यह नहीं बताया कि बैग में कितने रुपये या जेवर थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बैग छीनने वाले की तलाश की जा रही है।