{"_id":"5d62e3e18ebc3e93a76fd2bf","slug":"crime-bareilly-news-bly37360958","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर वीडियो वायरल करने वाली छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर वीडियो वायरल करने वाली छात्रा लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शहर के एक डिग्री कॉलेज प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए फेसबुक पर वीडियो वायरल करने वाली छात्रा लापता हो गई है। परिजन कॉलेज प्रबंधक पर संदेह जताते हुए अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। छात्रा का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। छात्रा के पिता ने चौक कोतवाली को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी कॉलेज में ही गर्ल्स हॉस्टल में रहती है और वहीं कंप्यूटर लैब में जॉब करती है। मां ने बताया कि वह बेटी से मिलने शनिवार शाम 4:15 बजे हॉस्टल में गई थीं। वहां उसके रूम में ताला लगा था। मोबाइल पर कॉल की तो स्विच ऑफ था। उन्होंने एक घंटे तक बेटी का हॉस्टल के बाहर इंतजार भी किया, लेकिन वह नहीं लौटी और वहां का कुक भी नहीं मिला। देर शाम जानकारी मिली कि फेसबुक पर बेटी का कोई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए कॉलेज प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगा रही है। उसने बेटे से बेटी की आईडी सर्च कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
पिता ने बताया कि सुबह खबर पढ़ने के बाद वह घबरा गए और उन्होंने कॉलेज प्रबंधक को मोबाइल पर कॉल करके बेटी के गायब होने की बात उन्हें बताई तो प्रबंधक ने बताया कि वह अभी जिले से बाहर हैं। बोले- तुम्हारी बेटी ने मेरे खिलाफ वीडियो में अनाप-शनाप बोला है। वापस आने पर मंगलवार को बेटी की तलाश कराई जाएगी। इसके बाद से छात्रा के माता-पिता अपनी बेटी के साथ अनहोनी को लेकर सशंकित हैं। बता दें कि छात्रा ने डिग्री कॉलेज के प्रबंधक पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर देने का आरोप लगाते हुए शनिवार चार बजे अपनी फेसबुक आईडी पर वीडियो शेयर किया था।