{"_id":"5d61a3458ebc3e01376a7678","slug":"crime-bareilly-news-bly373451332","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड ने पड़ोसी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड ने पड़ोसी को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में ट्रैफिक पुलिस के एक होमगार्ड ने पड़ोसी किसान को तमंचे से गोली मार दी। गोली पेट से रगड़ती हुई निकल गई। कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए तमंचे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी में शनिवार दोपहर दो परिवारों में कूड़े फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया। एक परिवार के भारत सिंह, जोकि किसान हैं तो दूसरी तरफ से पुलिस कर्मी मुनेश पाल में नोकझोंक होने लगी। मुनेश ट्रैफिक विभाग में तैनात बताया जा रहा है। किसी तरह गांव वालों ने दोनों को शांत कराकर घर भेज दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद मुनेश सिंह अपनी छत पर चढ़े और नीचे खड़े भारत सिंह पर तमंचे से गोली चला दी। गोली भारत सिंह के पेट से रगड़ती हुई जमीन में जा घुसी। उनके दायें हाथ पर भी कुछ छर्रे भी लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत भारत सिंह को जिला अस्पताल भेजा और मुनेश के घर में दबिश दी। वहां से मुनेश को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि गली में कूड़ा फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया था। इससे कुछ ही देर पहले दोनों परिवारों के बच्चों का भी झगड़ा हुआ था।