फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पौंड से पानी निकालते वक्त करंट लगने से कर्मचारी की मौत

Thu, 22 Aug 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। फन सिटी में पौंड से पानी निकालते वक्त एक कर्मचारी अतुल की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद वहां पहुंचे उसके परिवार के लोगों ने गांव वालों के साथ हत्या का आरोप लगाते हुए देर शाम तक हंगामा किया। उनके मुताबिक सैलरी मांगने से प्रबंधन के लोग अतुल से नाराज थे। पुलिस ने भीड़ को शांत कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मालिक समेत समेत तीन के खिलाफ थाना इज्जतनगर में गैर इरादतन हत्यी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।।
विज्ञापन

इज्जतनगर के गांव रुपापुर बुढे़पुरा निवासी 18 वर्षीय अतुल पटेल फन सिटी में कई सालों से काम कर रहे थे। बुधवार दोपहर वह कुछ साथियों के साथ वाटर पार्क में पंप से एक पौंड का पानी खिंचवा रहे थे। साथियों ने बताया कि अतुल ऑउटलेट में भरे पानी के संपर्क में थे। पीछे से एक अन्य साथी दिनेश ने अचानक सप्लाई चालू कर दी जिससे वह करंट की चपेट मे आ गए। बिजली बंद कर उन्हें वहां से निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं काम करने वाले उनके एक भाई दिनेश ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो उनके पिता खड़कसिंह, दादा रामेश्वर दयाल व अन्य गांव वाले पहुंच गए। इन लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक मालिक अनिल अग्रवाल और मैनेजर रामप्रकाश करीब डेढ़ साल से अतुल को 16 हजार की जगह सिर्फ 5 हजार रुपये सैलरी देते थे। बकाया रकम मांगने पर उसे धमकाते थे। बताया कि उन्हें सूचना भी दिनेश की हत्या किए जाने की ही मिली थी। इससे पहले अतुल की मौत की सूचना पर पहुंचे उसके माता-पिता उनका शव देखकर विलख पड़े। रोत-रोत अतुल के पिता बेसुध होने लगे तो गांव वालों ने शव से दूर किया और किनारे बैठा दिया।
विज्ञापन


मामला दबाने की कोशिश करता रहा स्टाफ
अतुल की मौत के बाद स्टाफ मामला दबाने और निपटाने की कोशिश करता रहा लेकिन परिजनों और गांव वालों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया तो चीखपुकार की आवाजें बाहर तक पहुंची। पुलिस आने के बाद भी स्टाफ समझौता करने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed