फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गांधीपुरम हत्याकांड: हत्या आरोपी सास गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 21 Aug 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। गांधीपुरम हत्याकांड में मंगलवार को पहली गिरफ्तारी हुई। प्रेमनगर पुलिस ने हत्या आरोपी सास को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल दिया गया। बाकी अभियुक्तों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

प्रेमनगर की गांधीपुरम कॉलोनी में शनिवार की रात किराये के मकान में आरती की नृशंस हत्या कर दी गई थी। आरोपी पति धीरज हत्या करने के बाद फरार हो गया था। मोबाइल नंबर बंद होने और परिवार की सूचना के बाद मकान मालिक नीरज अग्रवाल ने छत के कमरे में आरती का शव देखकर पुलिस बुला ली थी। रविवार को मायके से आए पिता ननकन प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें धीरज, उसके पिता राममूरत और मां सुषमा को नामजद कराया गया था। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से धीरज और उसके घरवाले संतुष्ट नहीं थे। वे कार मांग रहे थे इसीलिए सुनियोजित तरीके से अलग किराए का कमरा दिलाकर आरती की हत्या कर दी। वारदात के बाद से ही प्रेमनगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। मोबाइल नंबर बंद होने से हत्या आरोपियों की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरती की हत्या के आरोप में उसकी सास सुषमा को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर थाने में सुषमा से घंटों पूछताछ की गई। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद हत्या आरोपी सुषमा को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश पारित किया।
विज्ञापन

चार-पांच महीने खुशहाल रहा परिवार
पूछताछ के दौरान पुलिस को सुषमा ने बताया कि शादी के बाद चार-पांच महीन सब कुछ ठीक चला। घर में खासी खुशहाली थी। मगर इसके बाद आरती परिवार वालों से अलग होती गई। परिवार में शांति बनी रहे यह सोचकर आरती के कहने पर धीरज ने अलग किराए का मकान ले लिया। घटना वाली रात क्या हुआ यह जानकारी होने से सुषमा ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या आरोपी सुषमा को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मृतका के पति और ससुर की तलाश में दबिश दी जा रही है। - बलवीर सिंह, प्रेमनगर इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed