{"_id":"5d5c62da8ebc3e6c3d031a4b","slug":"crime-bareilly-news-bly37298298","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही दंपती के क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही दंपती के क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चोरों-अपराधियों के मन में पुलिस का कितना खौफ है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर पुलिस वालों के घर भी नहीं छोड़ रहे। रविवार रात चोरों ने पुलिस लाइन में सेंध लगा दी। यहां एक सिपाही दंपति के क्वार्टर में चोरों ने दिनदहाड़े हाथ साफ कर लिया। दंपति के मुताबिक चोर नकदी और जेवर समेत लाखों का सामान ले गए। महिला सिपाही की शिकायत पर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही मंजू अपने सिपाही पति के साथ एक क्वार्टर में रहती हैं। मंजू रविवार को पति के साथ अपने घर मुरादाबाद पहुंची हुई थी। बताया कि सोमवार को उनके पड़ोसी ने उन्हें क्वार्टर के ताले टूटे होने की सूचना दी थी। उन्होंने घर लौटकर देखा तो सारा बिखरा पड़ा था। उनके मुताबिक चोर अलमारी में रखी नकदी, सोने के जेवर समेत लाखों का सामान चुरा ले गए।
पत्नी की अस्थियां सिराने गए व्यक्ति के कारखाने में चोरी
सीबीगंज। पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गए एक व्यक्ति के कारखाने में चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने घटना के दो हफ्ते बाद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीबीगंज की लेबर कॉलोनी निवासी रमाशंकर शर्मा का जौहरपुर फाटक के पास कारखाना है। बीते दिनों उनकी पत्नी का निधन हो गया था। जिसका अस्थि विसर्जन करने दो हफ्ते पहले रमाशंकर हरिद्वार गए हुए थे। तभी 7 अगस्त की रात कारखाने की टीन काटकर घुसे चोरों ने लोहे के एंगल, गैस कटर समेत हजारों का माल साफ कर दिया था। घटना की तहरीर पुलिस को दो हफ्ते पहले ही सौंप दी गई थी।