फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नशेड़ी सिपाही ने जिला अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टर से गाली-गलौज

Thu, 22 Aug 2019 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार रात एक नशेड़ी सिपाही ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल के स्टाफ के साथ गाली-गलौज और हाथापाई तक कर दी। विवाद सुलझाने के दौरान डॉक्टर से भी अभद्रता की गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रात में ही सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया। उसके बाद कोतवाली पुलिस सिपाही को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे का है। उस समय इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉ. नितिन कुमार सिंह थे। कुछ मरीज इमरजेंसी में लेटे हुए थे। उन्हें भर्ती करने का काम चल रहा था। तभी एक सिपाही नशे की हालत में जिला अस्पताल पहुंचा। उसने इमरजेंसी में मौजूद फार्मासिस्ट से एक मरीज को रेफर करने को कहा था। जिस पर फार्मासिस्ट ने कहा कि वह 108 एंबुलेंस को फोन करें, जिससे एंबुलेंस आ जाएगी और उनके मरीज को हायरसेंटर ले जाएगी लेकिन सिपाही इस बात पर अड़ गया कि एंबुलेंस को फोन फार्मासिस्ट करे। फार्मासिस्ट ने उसे काफी समझाया कि एंबुलेंस को कॉल मरीज के परिवार वाले ही करते हैं लेकिन सिपाही नहीं माना। आरोप है कि इस पर उसने अभद्रता शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसने आपा खो दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने फार्मासिस्ट के साथ हाथापाई की। तभी डॉक्टर ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं माना और डॉ. नितिन कुमार सिंह के साथ भी अभद्रता कर दी। उनके साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं सिपाही ने यहां तक कहा कि वह सबको गोली मार देगा। इमरजेंसी में शोर शराबा सुनकर मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए। उसी समय डॉक्टर ने एसपी सिटी को फोन कर दिया। उनके आदेश पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। सिपाही यूपी-100 पर तैनात बताया जा रहा है। सिपाही किस मरीज के साथ गया था, अभी तक इसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

सिपाही यूपी-100 में तैनात है। रात ही उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया गया था। उसकी एक वीडियो भी आई है। हमने यूपी-100 के अधिकारियों को लिखकर दे दिया है। जो भी कार्रवाई होगी अधिकारियों के आदेश पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
हमें नहीं पता सिपाही क्यों आया था। वह यह कह रहा था कि 108 एंबुलेंस को फोन करो। एंबुलेंस को फोन करने का काम मरीज के तीमारदारों का होता है। ऐसे में हम कैसे कॉल करते। ऊपर से गाली गलौज की गई। फार्मासिस्ट पर हाथ छोड़ दिया। यह भी धमकी दी कि सबको गोली मार दूंगा।

डॉ. नितिन कुमार सिंह, ईएमओ जिला अस्पताल
सिपाही का आडियो वायरल
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाने में तैनात एक सिपाही का आडियो वायरल हुआ है। सिपाही दो भाइयों के विवाद में एक भाई पर कार्रवाई की चेतावनी दे रहा है, साथ ही 15 सौ रुपये लेकर थाने भेजने की बात कह रहा है। आडियो वायरल होने से फैजगंज बेहटा थाने में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed