फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नेता जी खुद ही पकड़ें आरोपी, पुलिस दिखाएगी गुडवर्क

Thu, 15 Aug 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। घर पर फायरिंग व पथराव करने वाले आरोपियों को एक भाजपा नेता अपने इनपुट पर साथियों के साथ खुद ही पकड़कर प्रेमनगर पुलिस के हवाले कर रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रखे सिर्फ आरोपियों को दाखिल कर अपना गुडवर्क दिखा रही है। हमले के दूसरे आरोपी को भी नेता ने खुद ही पकड़कर मंगलवार रात पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस तीसरे आरोपी को भी थाने लाए जाने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक भाजपा नेता के घर पर उनकी गैर मौजूदगी में तीन बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग व पथराव कर हमला कर दिया था। उन्होंने तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से थाना पुलिस खुद को मामले की जांच में जुटा बता रहीं थी। असल बात यह है कि भाजपा नेता खुद ही आरोपियों को ढूंढ रहे थे। नेता जी ने कुछ दिन पहले एक आरोपी को समझौते के बहाने डीडीपुरम बुलाकर पकड़वा दिया था। पुलिस ने आरोपी हार्टमन ओवरब्रिज के पास एक बीयर शॉप से गिरफ्तार दिखाकर गुडवर्क बना लिया था। अब इसके बाद दूसरे आरोपी को पुलिस ने इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के नए टिकट घर के पास से गिरफ्तार करना दिखाकर बुधवार को जेल भेज दिया। लेकिन सच यह है कि इस आरोपी को भी नेता जी ने ही पकड़ा। नेता जी इसे देवरनियां क्षेत्र के रिछा कस्बे से पकड़ा और जमकर पिटाई भी लगाई। इसके बाद यहां लाकर पुलिस का गुडवर्क बनवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed