{"_id":"5d4f26ca8ebc3e6cb20d13f6","slug":"crime-bareilly-news-bly371933430","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यापारियों के बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो व्यापारियों के बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के पॉश इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पा रही है। शुक्रवार देर रात कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर व अन्य सामान उड़ा दिया। एक परिवार बालाजी धाम के दर्शन करने तो दूसरा अपने रिश्तेदार के यहां गया था। पीड़ितों ने तहरीर संबंधित थाने में दी है।
किला क्षेत्र के स्वालेनगर निवासी मांझा व्यापारी शब्बीर अहमद के बेटे के बंद घर में चोर शुक्रवार देर रात घुस गए। बेटा सामने वाले घर में रहता है। उनका बेटा शमीम सऊदी में रहता है और बहू अपने मायके गई हुई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह देखा तो बेटे के घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा था। चोर घर से लाखों का सोना समेत नकदी भी ले गए। साथ ही ईद के लिए खरीदे बच्चे के कपड़े भी चोरों ने नहीं छोड़े।
वहीं प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अखिलेश सक्सेना शुक्रवार देर रात परिवार के साथ मेहंदीपुर बालाजी धाम से लौटे तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा मिला। वह शास्त्रीनगर में एक किराए के मकान में रहते हैं। उनकी आंवला में ऑक्सीजन सिलिंडर की एजेंसी है। उनके मुताबिक चोर सोने के जेवर समेत लाखों का सामान चुरा ले गए हैं।