{"_id":"5d4c80c18ebc3e6d206def35","slug":"crime-bareilly-news-bly371766110","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो क्या भूत घुमाने ले गया छात्रा को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो क्या भूत घुमाने ले गया छात्रा को
विज्ञापन
बरेली। नानी के घर से लापता किशोरी कई घंटे बाद अपने मोहल्ले में घूमती मिल गई। परिवार ने उस पर भूत का असर बताया। पुलिस ने भी इसी कहानी पर यकीन करके उसकी तलाश बंद कर दी।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बसंत विहार निवासी एक व्यक्ति की ससुराल किला के कटघर में रामदास के घर है। उन्होंने शाम के वक्त आकर पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा है। वह अक्सर अपनी नानी के घर कटघर में जाती रहती है। गुरुवार को भी वह घर से नानी के घर गई थी। बताया कि बेटी पर किसी हवा का असर है। उसने नानी से जी घबराने की बात कहकर दरवाजे पर बैठने को कहा। दोनो दरवाजे पर बैठ गईं। तभी कुकर में सीटी आने पर उनकी सास अंदर गईं। बाहर आकर देखा तो बेटी गायब थी। वह उसे खोजकर थक गए हैं। पुलिस भी परिवार के लोगों के साथ बच्ची की तलाश करने लगी। रात 11 बजे करीब बेटी अपनी ही कॉलोनी में भटकती मिल गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। कहा कि भूत उसे कहीं ले गया होगा। इंस्पेक्टर का कहना था कि परिवार बड़े यकीन से यह बात कह रहा था। उन्होंने बेटी का इलाज भी कराने को कहा है।