{"_id":"5d4c7eb38ebc3e6cc768b355","slug":"crime-bareilly-news-bly3717356122","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से 40 हजार की ठगी, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से 40 हजार की ठगी, एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवाबगंज के एक व्यापारी ने मेडिकल उपकरण मुहैया कराने वाली एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज के सुनील कुमार ने थाना इज्जतनगर के तुला शेरपुर में विजन केयर क्लीनिक आप्टीकल्स के नाम से दुकान खोलने के लिए कुर्सी और साइट लैंप मंगाई थीं। इसके लिए दिल्ली की कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के राजेश गुप्ता ने 17 जून उन्हें दिल्ली बुलाया। सुनील दो साथियों के साथ कंपनी के आफिस पहुंचे, जहां राजेश ने उन्हें मशीनें दिखाई। आफिस में अमित देशमुख, रोहित कुमार आदि कर्मचारियों से मुलाकात भी कराई। आफिस में ही मशीनों की डील फाइनल होने पर उन्होंने दो हजार रुपये एडवांस भी दे दिया। डील फाइन होने के बाद वह वापस आ गए। 20 जून को राजेश का फोन आया कि मशीनों का पूरा पेमेंट 40 हजार रुपये भेजा जाए तभी डिलीवरी होगी। इसके बाद 40 हजार रुपये उनके एकाउंट में भेज दिए गए। लेकिन रुपये मिलने के बाद राजेश ने मशीनें नहीं भेजीं। सुनील ने राजेश गुप्ता के खिलाफ थाना इज्जतनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।