{"_id":"5d4888c58ebc3e6cc05057e2","slug":"crime-bareilly-news-bly3713336128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा ठग राजेश मौर्य और उसके साथियों पर लगी गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा ठग राजेश मौर्य और उसके साथियों पर लगी गैंगस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला जेल के पास श्रीगंगा इंफ्रासिटी के नाम से कॉलोनी बसाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले महा ठग राजेश मौर्या और उसके साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने विवेचना कर मामले में चार्जशीट लगा दी थी। राजेश और उसके अधिकांश साथी अभी जेल में ही हैं।
नई जिला जेल के पास श्रीगंगा इंफ्रासिटी कॉलोनी बसाने के नाम पर बारादरी की चंद्रगुप्तपुरम कॉलोनी निवासी राजेश मौर्य ने एक दफ्तर खोलकर लोगों से बड़ा निवेश कराया था। राजेश और उसके साथी मनोज मौर्या, अजय मौर्या, दिनेश मौर्या, रामदेव मौर्या, रामकिशोर, सिविल लाइंस निवासी विश्वनाथ मौर्या, कृष्णनाथ मौर्या, शिवनाथ मौर्या, मॉडल टाउन निवासी संदीप सिंह कई निवेशकों को करीब 200 करोड़ रुपये का चूना लगाकर भाग निकले थे। भागने के करीब छह महीने पहले से ही कंपनी के खाते से बड़ी धनराशि निकाली जाने लगी थी। अब बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
बता दें कि राजेश मौर्या को बरेली पुलिस काफी कोशिश के बाद भी नहीं खोज सकी थी। उसने गाजियाबाद में सरेंडर कर दिया था। तब बरेली पुलिस उसे वहां से लेकर आई। इससे पहले उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रदेश के कई जिलों में छापामारी की गई थी। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसके पिता और छोटे भाई की पत्नी को जेल भेजा था।