{"_id":"5d4734728ebc3e6cb20d0ee1","slug":"crime-bareilly-news-bly371258831","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट वापस नहीं ली तो बदनाम करने लगा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट वापस नहीं ली तो बदनाम करने लगा पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दहेज की रिपोर्ट वापस नहीं ली तो एक विवाहिता को उसका पति एडिटिंग कर अश्लील सामग्री बनाकर बदनाम करने लगा। व्हाट्सएप के जरिए उसके अश्लील फोटो पर तलाक को लेकर आपत्तिजनक कमेंट लिखकर रिश्तेदारों को भेजने लगा। विरोध करने पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगा। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
किला क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी कुछ वक्त पहले मुरादाबाद के सुरेल इकराम उर्फ शैबी से हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने पर विवाहिता ने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मायके लौटकर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद ससुराली लगातार रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि इसके चलते पति एडिटिंग कर उनके अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा और रिश्तेदारों को भी भेजने लगा। फेसबुक पर कई फेक अकाउंट बनाकर उन पर फोटो डालने लगा। बताया कि पति ने 22 जुलाई को उनके फूफा को व्हाट्सएप के जरिए वह फोटो भेेजे। 27 जुलाई को इसकी जानकारी फूफा ने पीड़िता को दी।