{"_id":"5d47346e8ebc3e6ca56c43b2","slug":"crime-bareilly-news-bly371249327","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दो परिवारों पर किया हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने दो परिवारों पर किया हमला, फायरिंग
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के दो अलग-अलग परिवारों पर पुरानी रंजिश के चलते घरों में घुसकर हमला किया गया। एक परिवारों के सदस्यों पर फायरिंग भी की गई। पुलिस ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ितों की शिकयात पर थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अर्जुन सिंह परिवार के साथ गणेश नगर में किराए पर रहते हैं। एक महीने पहले मकान मालिक ने साथ रह रहे एक दूसरे किराएदार गुड्डू से मकान खाली कर लिया था। गुड्डू उन पर मालिक को भड़काने का आरोप लगाते हुए रंजिश मानने लगा। आरोप है कि रविवार सुबह गुड्डू और उसकी पत्नी आरती ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से गुड्डू ने फायरिंग भी की। वहीं प्रगतिनगर कालोनी निवासी अनुज कुमार व उनके परिवार पर शनिवार देर रात एक व्यक्ति श्याम लाल माथुर ने कुछ लोगों और बेटी के साथ हमला कर दिया। घर में घुसकर फायरिंग भी की। बताया कि श्याम सिंह ने उनकी मां के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।