फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

परिवार को नींद की गोलियां देने वाली महिला-उसके प्रेमी को जेल भेजा

Mon, 05 Aug 2019 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहगंज पूर्वी। थाना पुलिस ने पूरे परिवार को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर देने वाली महिला और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले महिला के देवर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने प्रेमी संग भागने के चक्कर में अपने दो बच्चों, सास और देवर को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी थीं। ओवरडोज से बच्चे उल्टियां करने लगे तो घर के बाहर सो रहे देवर और सास बरसात के बावजूद नहीं उठे। पड़ोसी एकजुट हुए तो अंदर से महिला ने भी बच्चों की तबियत खराब होने का हवाला देकर शोर मचा दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर महिला और प्रेमी को थाने में बैठा लिया। चारों लोगों को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह महिला के देवर ने थाने आकर अपनी भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed