फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जेठ ने की विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट

Mon, 05 Aug 2019 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पति की अनुपस्थिति में विवाहिता के जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता के मुताबिक पति कई बार उसका गर्भपात भी करा चुका है। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी क्षेत्र निवासी युवती की शादी तीन साल पहले क्षेत्र के ही युवक से हुई थी। पति काम के चलते अक्सर दिल्ली में रहता था। विवाहिता के मुताबिक पति की अनुपस्थिति में उनके दोनों जेठ उनसे अभद्रता करते थे। आरोप है कि कुछ वक्त पहले दोनों जेठों ने घर में अकेला पाकर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह भागकर पड़ोसी के घर पहुंचकर बच पाई। इसकी शिकायत करने पर पति व अन्य ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। बताया कि पति भी कई बार जबरन उसका गर्भपात कर चुका है। विरोध करने पर करीब आठ महीने पहले गर्भावस्था में ही उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed