फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

प्रोफेशनल कोर्स- छात्राओं की मर्जी.. सलवार-सूट पहनें या पैंट-शर्ट

Mon, 05 Aug 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बरेली कॉलेज प्रशासन प्रोफेशनल कोर्स की छात्राओं को ड्रेस कोड के मामले में राहत देने की तैयारी कर रहा है। छात्राओं की मांग पर बनाई गई कमेटी इस बात को लेकर सहमत है कि छात्राएं अपनी मर्जी से सलवार-सूट या पैंट-शर्ट पहन सकती हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को बीबीए फर्स्ट ईयर की छात्राएं चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा के पास पहुंची थीं। छात्राओं ने कहा था कि वे पढ़ाई तो प्रोफेशनल कोर्स की कर रही हैं लेकिन उनका ड्रेस कोड पारंपरिक (सलवार-सूट) है। अधिकांश प्रोफेशनल कॉलेज में छात्राएं पैंट-शर्ट ही पहनती हैं तो बरेली कॉलेज में यह व्यवस्था क्यों नहीं लागू हो सकती? चीफ प्रॉक्टर ने उनकी बात सुनकर मामले को प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा के समक्ष रखा। इसके बाद सभी ने सकारात्मक रवैया अपनाते हुए मामले पर निर्णय लेने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि कमेटी इसको लेकर सहमत है कि छात्राएं अपनी मर्जी से सलवार-सूट या पैंट-शर्ट पहन सकती हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे जल्दी ही लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed