{"_id":"5d45f3bc8ebc3e6cbe42aeea","slug":"crime-bareilly-news-bly3711380100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयान हत्याकांड : बहन ने दागा सवाल, फुटेज क्यों नहीं चेक कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयान हत्याकांड : बहन ने दागा सवाल, फुटेज क्यों नहीं चेक कराई
Sun, 04 Aug 2019 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
अयान की हत्या
- फोटो : Social Media (File Photo)
कैंट के नकटिया निवासी छात्र अयान की हत्या करके शव नहर किनारे दबा दिया गया था। डेढ़ महीने बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। अमन की बहन इरम ने एसपी सिटी को पत्र देकर कैंट थाना पुलिस की सुस्ती की शिकायत की है।
विज्ञापन
इरम ने एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से कहा कि 18 जून की शाम अयान घर के पास बरातघर में एक कार्यक्रम में गया था। वहां से चिकन लेने की बात कहकर स्कूटी से होटल की ओर चला गया। उसका पता नहीं लगा, 20 जून की शाम उड़ला नहर किनारे उसका शव मिला।
विज्ञापन
हत्या के मामले में कैंट पुलिस ने आज तक न तो बरातघर और रास्ते की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई है और न ही पुलिस अयान की स्कूटी बरामद कर सकी है। पुलिस की इस उदासीनता से घटना के साक्ष्य ही नष्य हो जाएंगे और फिर हत्यारों की पहचान करना मुश्किल होगा। पुलिस से समय रहते हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन